उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने जाने वाली हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता को सम्मानित कर दी शुभकामनाए

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने जाने वाली हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता को सम्मानित कर शुभकामनाए दी।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरलोड ट्रक बना मौत का काल: रामपुर में बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

श्री भट्ट ने निर्मला मेहता को शॉल ओड़ाकर सम्मानित करते हुए पैरा एशियाई गेम्स की खेलने जाने की बधाई दी और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी निर्मला मेहता ने कई अन्य देशों व प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर देवभूमि का नाम ऊचा किया है। इस दौरान निर्मला मेहता ने बताया कि आगामी 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में पैरा एशियाई गेम्स होने हैं। जिसके लिए उन्हें पैरा बॉल गेम में हिस्सा लेना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः युवक ने किया अपनी सगी नाबालिक बहन से दुष्कर्म, भाई बहन का रिश्ता हुआ हुए शर्मसार

उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आज एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के सहयोग से ही संभव हो पाया है और वह भारत को पदक दिलाने के लिए पूरा जोर लगाकर खेलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी पड़े पूरी खबर… कहा का है मामला