उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- भवाली-अल्मोड़ा हाईवे 12 घंटे बाद खुला, दो मशीनों से मलबा हटाने के बाद सुचारू किया यातायात

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को 12 घंटे बाद खुला। दो मशीनों से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारू किया गया। जिससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट, रानीखेत, द्वाराहाट, धारचूला और हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सिंबल मिलते ही प्रचार में आई तेजी, जाने किसका क्या है चुनाव चिन्ह

 

खैरना पुलिस ने सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार को बारी-बारी से छोड़ा। कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग का यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। अब हाईवे खुलने से यातायात को बहाल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां घर में गाड़ी खड़ी करते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप के नीचे आने से तीन साल की मासूम की मौत