उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां अंडे का ठेला लगाने वाले युवक की बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर करी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम 

रुड़की न्यूज़- यहाँ विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ होटल की आड़ में कर रहा था अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में फिर मानसून ने पकड़ा जोर, दून समेत इन जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि इस बीच युवकों ने आकाश पर पास में रखी बाल्टी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजो में जल्द ही हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, हुई यह तैयारी

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी गांव बिंडूखड़क, थाना झबरेड़ा और  एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।