उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड अतिथि शिक्षक संघ आर- पार की लड़ाई को तैयार

  • अतिथि शिक्षक दो को शिक्षा निदेशालय पर देंगे धरना

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड अतिथि शिक्षक संघ ने दो अगस्त को शिक्षा निदेशालय में धरने का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट के मुताबिक, नियमित शिक्षकों के तबादलों से राज्य में दो हजार अतिथि शिक्षक प्रभावित हुए हैं। उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार ने जल्द कोई नीति न बनाई तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में सड़क पर भिड़े दो जंगली भालू, देर रात ‘खौफनाक लड़ाई’ का वीडियो वायरल

 

और कहा की जरूरत पड़ने पर शिक्षक, शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी और मुख्यमंत्री आवास कूच करने को भी बाध्य होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, शिक्षा विभाग दोहरी नीति अपना रहा है। नियमित शिक्षकों को लाभ देने के लिए विभाग की ओर से उनके पदों को कभी खाली दिखाया जाता है, जबकि अब शिक्षा निदेशक ने नियमित शिक्षकों को तबादलों में राहत देने के लिए अतिथि शिक्षकों को 70 प्रतिशत प्रतिस्थानी में शामिल माना है।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन पपोला को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार