उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं नगर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

आज देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री, युवा हृदय सम्राट श्री पुष्कर सिंह धामी जी से लालकुआं नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगरवासियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।

 

प्रतिनिधिमंडल द्वारा लालकुआं नगरवासियों को लंबे समय से लंबित मालिकाना हक की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किए जाने, नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम एवं इलेक्ट्रिक शवदाहगृह की स्थापना, नगर क्षेत्र में खाली पड़ी राजस्व भूमि को नगर पंचायत के विकास कार्यों हेतु हस्तांतरित किए जाने तथा शहर के भीतर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किए जाने सहित अन्य विकास संबंधी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय हुआ हादसा, उत्‍तराखंड का एक जवान भी हुआ बलिदानी

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि लालकुआं नगर की समस्त समस्याओं का अति शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों की ओर से उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जब यहाँ से तेजी से खेतों से गुजरा हाथियों का झुंड, धूल का गुबार उठा दौड़े तो खौफ से भर गए लोग, देखे तस्‍वीरें और वीडियो

इस मुलाकात के दौरान वार्ड नंबर 5 के सम्मानित सभासद श्री सुरेश शाह जी तथा वार्ड नंबर 7 के सम्मानित सभासद श्री भुवन पांडे जी भी उपस्थित रहे।