उत्तराखण्डकुमाऊं,

13 मार्च तक दोगुनी रफ्तार से पूरे हों विकास कार्य: डीएम ललित मोहन रयाल

हल्द्वानी न्यूज– शहर में चल रहे विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को 13 मार्च तक कार्यों को दोगुनी गति से पूरा करने के आदेश दिए। खासतौर पर यूयूएसडीए समेत अन्य विभागों को गड्ढे भरने और सड़क निर्माण कार्य दिन-रात चलाने पर जोर दिया गया है।

 

शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन, पेयजल व्यवस्था, गैस पाइपलाइन, शहर के सौंदर्यीकरण और यूटिलिटी डक्ट स्थानांतरण जैसे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने यूयूएसडीए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के लिए जनशक्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने और साप्ताहिक बैठकों में समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- कैंची धाम हादसे में बड़ा खुलासा: ज्योलीकोट में खराब हुआ था वाहन, दूसरा ट्रेवलर खाई में गिरा, चालक हादसे के बाद फरार

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आंतरिक मार्गों पर पहले सीवर और पेयजल लाइन का कार्य पूरा किया जाए, ताकि सड़क निर्माण के दौरान आम जनता को असुविधा न हो। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने सड़कों पर मलबा पड़े रहने और सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई। इस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के आदेश
जिलाधिकारी ने शनि बाजार चौराहा, कुसुमखेड़ा चौराहा, लामाचौड़, हनुमान मंदिर क्षेत्र और मंडी के पास शनिबाजार चौराहे को 13 मार्च तक अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। इन स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्य तय समय में पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून की ज्वेलरी शॉप में महिला ने की चोरी, पुलिस से की हाथापाई; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

 

उन्होंने कहा कि जहां पेयजल और सीवर कार्य पूरे हो चुके हैं, वहां सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। मंडी गेट के पास पुलिस चौकी स्थानांतरण के लिए मंडी परिषद को दो दिन के भीतर 25 लाख रुपये हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पुलिस, नगर निगम, यूयूएसडीए और सिंचाई विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

होली के बाद शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का पहला चरण
डीएम ने बताया कि होली के बाद तीनपानी से मंडीगेट तक सड़क चौड़ीकरण का प्रथम चरण शुरू किया जाएगा। इसके बाद तीनपानी से कॉलटैक्स तक कार्य किया जाएगा। चौड़ीकरण के दौरान विद्युत पोल, जल संस्थान की लाइनें और पेयजल पाइपलाइनें भी स्थानांतरित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते कुमाऊं के इस जिले में छुट्टी के आदेश हुए जारी

 

इसके अतिरिक्त तिकोनिया से काठगोदाम तक सड़क की जद में आने वाले पेड़ों की छंटाई और पीपल के पेड़ों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना पर भी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने दोहराया कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क, पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।