उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी में करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत, बड़कोट क्षेत्र में शोक की लहर

बड़कोट (उत्तरकाशी)- उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय दिव्यांग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़कोट निवासी मीना देवी (48), पत्नी एन सिंह राणा, अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट कैसे लगा, इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, अक्टूबर 2026 तक सभी स्थायी कार्य पूरे हों

 

मृतका मीना देवी स्वयं दिव्यांग थीं। उनके पति एन सिंह राणा भी दिव्यांग बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस घटना के बाद परिवार पर गहरा संकट आ खड़ा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट में आएगा राज्य कर्मचारियों का यह मामला

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण तैयार कर रहा “मास्टर पैकेज” — गोल्डन कार्ड धारकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, अस्पतालों से होगी वार्ता

 

क्षेत्रीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।