उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- भाई से कहासुनी के बाद युवती ने गौला पुल से लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

हल्द्वानी न्यूज़- खाना बनाने के दौरान भाई से हुई कहासुनी के बाद एक 20 वर्षीय युवती ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद कुछ युवकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी की सूची

 

 

पुलिस के अनुसार, ऊधम सिंह नगर निवासी एक परिवार करीब एक सप्ताह पहले बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने आया था। बुधवार शाम परिवार की 20 वर्षीय युवती घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने भाई से कहासुनी हो गई। परिजनों ने इसे सामान्य विवाद समझा, लेकिन युवती घर से निकलकर चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग से जुड़े गौला पुल पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) यहाँ श्रद्धालुओ के साथ मारपीट करने वाले घोड़ा खच्चर संचालकों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार, देखें वीडियो, पढ़ें पूरी खबर।

 

 

बताया जा रहा है कि युवती ने पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी। संयोगवश उस समय पुल के नीचे बने सुरक्षा क्षेत्र के पास कुछ युवक घूम रहे थे। युवती को नदी में गिरता देख उन्होंने बिना देर किए पानी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ छात्र संघ चुनाव के दौरान आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले जमकर लात-घूंसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।