उत्तराखण्डकुमाऊं,

तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, गोपनीय कार्य में निजी युवक मिले संलिप्त, जांच के आदेश

हल्द्वानी न्यूज़– जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता हुआ पाया गया, जबकि यह कार्य अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की लापरवाही और अनियमितता जारी रही तो व्यवस्था में सुधार कैसे संभव होगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को भी तहसील बुलाया और पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोपनीय कार्यों में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- "ऑपरेशन सेनेटाइज" के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

 

जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार की लापरवाहियों के चलते फर्जी प्रमाण पत्रों और अन्य गंभीर मामलों की शिकायतें सामने आती हैं, जो प्रशासन की साख पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर तमाम विभागों ने किया अपने अपने संस्थानों में पौधारोपण, क्षेत्रवासियों ने भी अपने घरों में रोपे पौधे।

 

डीएम के औचक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा रहा और कर्मचारियों में खलबली देखी गई।