उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: गैस गोदामों में भीड़ न लगाएं, घर-घर होगी सिलेंडर की डिलीवरी – डीएम ललित मोहन रयाल

हल्द्वानी गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत न पड़े।

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर लोग सिलेंडर लेकर गैस गोदामों में लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो अनावश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ नैनीझील में अज्ञात युवक का शव उतराता मिला , पुलिस शिनाख्त में जुटी

 

 

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी नजदीकी गैस एजेंसी के माध्यम से गैस बुकिंग कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें पूर्व की तरह घर पर ही सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में गैस गोदामों तक आने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- IAS और PCS के हुए तबादले, देखे लिस्ट

 

 

जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शादी के बाद मायके लौटी दुल्हन ने की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां।