उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली- कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर वाहन 25 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक घायल

चमोली जिले में कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार देर रात एक वाहन (संख्या UK02TA1429) अनियंत्रित होकर मलतुरा के पास 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन कर्णप्रयाग से थराली की ओर जा रहा था। सौभाग्यवश, वाहन में केवल चालक ही सवार था, जिसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ठक गिरोह के बदमाश गिरफ्तार, ट्रैफिक सिग्नल पर देते थे लूटपाट की घटना को अंजाम, इन चौराहों पर रहें सावधान।

 

 

दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन रेस्क्यू उपकरणों और स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर पहुंचा और घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल की पहचान नवीन चंद्र (उम्र 42 वर्ष), निवासी दुधिला, पोस्ट ऑफिस घेटा, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

 

घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया है। मौके पर थराली उप-जिलाधिकारी पंकज भट्ट ने पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और डॉक्टरों को आवश्यक उपचार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) खनन वाहन स्वामियों ने पंचायत कर इन मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय, पढ़े पूरी खबर

 

 

 

पुलिस द्वारा घायल चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।