उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में शुष्क ठंड का कहर जारी, पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा; 17 जनवरी से मौसम बदलने के आसार

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का असर बरकरार है।

 

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में पाले और मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग- PAN के बाद अब Voter ID भी होगा आधार से लिंक, फर्जी मतदान रोकने के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला,

 

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसी कारण रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल -(बड़ी खबर) 22 जनवरी को शराब की दुकान, बार रहेंगे बंद, आदेश का अवहेलना पाये जाने पर होगी कार्यवाही, DM

 

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 17 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

 

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।