उत्तराखण्डकुमाऊं,
नैनीताल- यहाँ डंपर और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चालक की मौत, तीन घायल

रामनगर न्यूज़- दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। जिसमें दो को रैफर कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले जगत सिंह उम्र 50 वर्ष, उनकी पत्नी सुनीता उम्र 49 वर्ष और साले विक्रम सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र आंनद सिंह के साथ चौखुटिया अल्मोड़ा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जगत सिंह के ससुर का निधन होने पर गांव जा रहे थे। दिल्ली से वह कार संख्या यूके-11टीए-2745 में सवार थे। जिसका चालक सुरेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी चौखुटिया था।
सोमवार रात करीब 9 बजे सभी दिल्ली से चले। मंगलवार सुबह पांच बजे काशीपुर हाईवे पर चिल्किया के समीप पहुंचे, तभी सामने आते डंपर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल सभी को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। हादसे में घायल सुनीता और विक्रम की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर डंपर को हिरासत में ले लिया है।
एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
