उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का भंडाफोड़, एसटीएफ ने अवैध पिस्टल के साथ आरोपी दबोचा

देहरादून न्यूज़- उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के सहारे अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर) और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज पुत्र भोपाल सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम भैंसवाल, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में केहरीगांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून में रह रहा था। आरोपी को 15 जनवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विधानसभा चुनावों से पहले SIR प्रक्रिया तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दलों से 31 दिसंबर तक सभी बूथों पर BLA तैनाती की अपील

 

जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस को पहले जनपद सिरसा से मेरठ और फिर देहरादून स्थानांतरित दिखाया गया था। जब एसटीएफ ने मामले की गहन पड़ताल की तो सिरसा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित शस्त्र लाइसेंस कभी जारी ही नहीं किया गया था, जिससे इसके पूरी तरह फर्जी होने की पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी, प्रदेश में पहुंचने में हो सकती है देरी; ऊंचाई वाले जिलों में बारिश जारी

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखण्ड तक फैला एक संगठित नेटवर्क फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस तैयार कर रहा है और उन्हें सरकारी शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज करा रहा है। इस नेटवर्क के जरिए अवैध हथियारों को वैध दिखाने का खेल लंबे समय से चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हादसों का कहर जारी: पांच दिन में गईं 10 जानें, आईएएस अधिकारी के निजी चालक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

 

एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर, देहरादून में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।