उत्तराखण्डकुमाऊं,

पीएमश्री जीजीआईसी दौलिया में 12 वी की छात्राओं का विदाई समारोह

लालकुआं न्यूज़– पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया हल्दुचौड में कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ भारती नारायण भट्ट ने दीप प्रज्वलन व रिबन काटकर किया।

 

 

11 की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सीनियर छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में भूमिका आर्या को मिस फेयरवेल, पलक खोलिया को मिस दौलिया तथा रितिका भट्ट को मिस ऑलराउंडर चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

 

 

इसके अलावा गायत्री पांडे (चित्रकला), ज्योति कांडपाल (नृत्य) और दिया सनवाल (मेधावी छात्रा) को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को परिषदीय परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। वरिष्ठ प्रवक्ता कल्पना जोशी, कक्षा अध्यापिकाएं अभिलाषा कीर्ति, प्रियंका चम्याल, देव श्री मनराल, हंसा पांडे, शोभा देवी, बिना मेहरा नीता भट्ट,रीता लसपाल नीता बिष्ट कंचन पांडे, बीना पंत, जया आर्या, विधोत्मा टम्टा, मोनिका किलकोटी प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार पाठक, हेमा पंत ने भी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भीमताल की हिल यूनिवर्सिटी में बीसीए छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 

 

कार्यक्रम का संचालन मनसा नैनवाल, योग्यता कर्नाटक, जय श्री खोलिया व प्राची बनोला ने किया। सभी शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कल इन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी