उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वन नागा रेजीमेंट के सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हल्द्वानी के तीनपानी में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वन नागा रेजीमेंट के सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी सिग्नल कोर से आए जवानों ने सैनिक को अंतिम सलामी दी। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

 

 

सड़क हादसे के मृतक जवान संजीव कुमार चौबे का शव बुधवार की सुबह उनके बिलौना स्थित आवास पर पहुंचा। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद उनके आवास से जवान की अंतिम यात्रा शुरू हुई। सरयू-गोमती स्थित श्मशान घाट पर मृतक के दादा माधवानंद चौबे और उनके भाई दामोदर चौबे ने चिता को मुखाग्नि दी। सिग्नल कोर के जवानों के अंतिम सलामी देने के बाद तहसीलदार रितु गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन और सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किया। मृतक जवान 30 दिन की कैजुवल लीव पूरी करके वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पूर्व सैन्यकर्मी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, चहेरे और सिर पर किये कई वार

 

 

इधर, सड़क हादसे के दूसरे मृतक व्यापारी गौरव जोशी का शव भी सुबह सैंज स्थित आवास पर लाया गया। सरयू-गोमती संगम पर स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। चाचा रमेश चंद्र जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टगड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व सैनिक संगठन के सचिव रमेश भंडारी, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बब्लू नेगी, नगर अध्यक्ष कवि जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ऐसे सुधारे अपनी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों में हो रही गलतियां को, पढ़े पूरी खबर....

 

 

दुकानें रही बंद, व्यापारियों ने जताया शोक
सड़क हादसे में व्यापारी के निधन पर व्यापार मंडल ने शोक सभा की। व्यापारियों ने सुबह 10 बजे तक बाजार बंद रखी। चौक बाजार, बागनाथ गली की दुकानें पूरी तरह से बंद रही। चौक बाजार में व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, हरीश सोनी, राहुल साह, नवीन रावल, राशिद खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव अपडेट - कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जाने किन्हे कहां से मिला टिकट