उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड के इस जिले में 7,799 राशन कार्ड हुए निरस्त, जानिए क्या है वजह

पौड़ी न्यूज़- जनपद पौड़ी गढ़वाल में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 7,799 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। इन कार्डों से संबद्ध 31,268 यूनिटों को भी समाप्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

 

 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में राशन कार्डों का लगातार सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान मृतक, अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके तथा विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए लाभार्थियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस क्षेत्र में निजी जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी, 150 से अधिक परिवारों का कब्जा, क्या यहां भी चलेगा बुलडोजर?

 

 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अंत्योदय अन्न योजना के तहत 609 राशन कार्ड और उनसे संबंधित 2,038 यूनिट समाप्त की गई हैं। वहीं प्राथमिक परिवार श्रेणी के 3,997 राशन कार्ड तथा 18,110 यूनिट निरस्त की गई हैं। इसके अलावा राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत 3,193 राशन कार्ड और 11,120 यूनिट भी समाप्त कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ होली के बहाने युवती से छेड़खानी, विरोध पर घर में घुसकर हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात

 

 

इस प्रकार जिले में कुल 7,799 राशन कार्ड और 31,268 यूनिट निरस्त की जा चुकी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट की बड़ी कार्यवाही: बिंदुखत्ता के युवक को 12 साल कठोर कारावास

 

 

विभाग के अनुसार, जनपद में सबसे अधिक राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई कोटद्वार क्षेत्र में की गई है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि राशन कार्ड संबंधी जानकारी सही एवं अद्यतन रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।