उत्तराखण्डकुमाऊं,

गरीब युवाओं को इंजी. डिप्लोमा, एचएम व सिविल सेवा की मुफ्त ट्रेनिंग- डॉ कमल घनशाला

लालकुआं न्यूज़- ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने उत्तराखंड के गरीब परिवारों के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। आगामी शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट और सिविल सेवा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डॉ घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा की पूर्व छात्रा मिनल नेगी ने सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 66वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मिली यह सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर सहित इन पांच जिलों में आज भारी बारिश के आसार

 

उन्होंने बताया कि देहरादून और हल्द्वानी में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं गरीब परिवारों के युवाओं को एक वर्ष का होटल मैनेजमेंट कोर्स भी निशुल्क कराया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री ट्रेनिंग भी शामिल होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना हुई जारी, इस तारीख को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

 

इसके अलावा देहरादून और भीमताल में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स भी बिना फीस कराए जाएंगे। चयनित छात्र-छात्राओं को केवल आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  तत्काल प्रभाव से कई आईएएस और राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

 

 

इस दौरान हल्द्वानी परिसर के मीडिया प्रभारी डॉ सुभाष गुप्ता, निदेशक डॉ मनोज लोहानी, भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल ए के नायर, डॉ हिमानी सेमवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।