उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 02 नशे के तस्करों को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नशे पर वार लगातार

 

SOG/ हल्द्वानी पुलिस व बनभूलपुरा पुलिस ने 02 अलग-अलग मामलों में 02 नशे के तस्करों को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

 

मा0 मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार करने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थाे की तस्करी/अवैध नशा को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को तस्करों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

 

निर्देश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी एवं सूजी प्रभारी श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व* कोतवाली हल्द्वानी व वनभूपुरा में 79 नशीले इंजेक्शन बरामद कर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार* किया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज अपने संसदीय क्षेत्र लालकुआं में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

 

 

कोतवाली हल्द्वानी-
दिनांक- 19.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान भट्ट क्रेन सर्विस पानी की टंकी के पास तीनपानी हल्द्वानी से अभियुक्त मौ0 शाहिद पुत्र मो0 साबिर निवासी जाम बाजार ग्राम सोमाली थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष हाल निवासी सलीगअहमद के मकान में गौजाजाली सती कॉलोनी के सामने बनभूलपुरा जिला नैनीताल के कब्जे से 45 अदद नशीले इंजेक्शन REXOGESIC BHUPRENORPHINE बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगारों के लिए बड़ा अपडेट, सीएम धामी ने की यह बड़ी घोषणा

 

अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 151/25 धारा-8/22/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

बरामदगी का विवरण –45 अदद नशीले अवैध इंजेक्शन REXOGESIC BHUPRENORPHINE

 

गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा-चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी
2. उ0नि0 संजीत राठौर- प्रभारी एसओजी
3. हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव- एसओजी
4. कानि0 ललित मेहरा चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी

 

👉 दूसरा मामला-

दिनाँक- 20-05-2025 को पुलिस टीम द्वारा अभि0 मौ0 फिरोज पुत्र अहमद रजा निवासी मलिक का बगीचा निकट पानी की टंकी वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 28 वर्ष को नशे के इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुऐ वहद् ला0 न0 10 जुनैद के घऱ के नीचे शटर के पास थाना बनभूलपुरा से 18 अदद Buprenorphine व 16 अदद AVIL Pheniramine Maleate इन्जेक्शन कुल 34 इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- इस वजह से बेटे और दो बेटियों ने मिलकर अपने पिता की करी निर्मम हत्या, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

उक्त के विरुद्ध थाने में मु0 FIR NO- 138/25 U/S 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
उपरोक्त अभियुक्त वर्ष 2023 मे भी पूर्व मे एनडीपीएस एक्ट के तहत एंव थाना बनभूलपुरा मे हुई आगजनी व दगें मे भी जेल जा चुका है।

 

 

पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी
2- उ0 नि0 मनोज यादव
3- कानि0 सुच्चा सिह
2- कानि0 नरेन्द्र गिरी

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*