उत्तराखण्डगढ़वाल,

एम्स ऋषिकेश में गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत, लक्सर कोर्ट पेशी के दौरान मारी गई थी गोली

ऋषिकेश न्यूज़– एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी को लक्सर में कोर्ट पेशी के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।

 

डॉक्टरों के अनुसार विनय त्यागी की गर्दन और हाथ में गोली लगी थी। ऑपरेशन कर गोलियां निकाल दी गई थीं, लेकिन गोली लगने से उसकी आंतें फट गई थीं। हालत लगातार नाजुक बनी रहने के चलते उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-चीन सीमा पर बलिदान हुए आईटीबीपी के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह, पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हादसा

 

मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते 12 दिसंबर को उसे रुड़की कारागार शिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवती पर जानलेवा हमला, पीछा और जबरन शादी का दबाव; पत्थर से सिर पर वार, आरोपी फरार

 

बुधवार को पुलिस टीम उसे पेशी के लिए लक्सर कोर्ट ले जा रही थी। टाटा सुमो वाहन में छह पुलिसकर्मी विनय त्यागी के साथ सवार थे। लक्सर रेलवे ओवरब्रिज पर जाम के दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 

हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी काशीपुर (उधम सिंह नगर) के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी, दो ट्रैक्टर सामान भी किया जप्त

 

विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर था और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में कई मुकदमे दर्ज थे। विनय और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी लक्सर थाने में दर्ज था, जिसकी पेशी के दौरान यह हमला हुआ।