उत्तराखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 121 सदस्य और 32 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल, देखे लिस्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की। नई कार्यसमिति में कुल 121 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित सदस्य और 25 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य शामिल किए गए हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक जिलों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति में 121 सदस्य
प्रदेश कार्यसमिति में उत्तरकाशी से सुधा गुप्ता, सतेन्द्र राणा, विमला नौटियाल, डॉ. मनवीर सिंह विघाणा और दीपक बिजल्वाण को शामिल किया गया है। चमोली से रघुवीर सिंह बिष्ट, रमेश मैखुरी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, नंदन बिष्ट, विनोद नेगी, राकेश जोशी और सुभाष डिमरी को जिम्मेदारी मिली है।
रुद्रप्रयाग से महावीर पंवार, जयंती पटवाल और कुलदीप आजाद, जबकि टिहरी से धन सिंह नेगी, रघुवीर सिंह सजवाण, दिनेश धनै, विनोद रतूड़ी, इन्द्रमणि गैरोला, जीतराम भट्ट और डॉ. भान सिंह नेगी को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
देहरादून ग्रामीण से संजय गुप्ता, मधु चौहान और ममता काले तथा देहरादून महानगर से हरीश डोरा, सीताराम भट्ट, रविन्द्र कटारिया, सुनील उनियाल गामा, जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, मनीष खण्डूड़ी, श्याम पंत, सुशील गुप्ता, जितेन्द्र सेमवाल, आर.पी. रतूड़ी, निरंजन डोभाल, पवन चौधरी और सुधा रावत को स्थान दिया गया है।
ऋषिकेश से गोविन्द अग्रवाल, अनिता ममगाई, रविन्द्र राणा, मनोज जखमोला, दीपक धमीजा, सुनीता नौटियाल और डॉ. वंदना स्वामी को शामिल किया गया है। हरिद्वार से संजय गुप्ता, संदीप गोयल, मनोज गर्ग, सुशील चौहान, उमेश चन्द्र जोशी, हरजीत सिंह, कन्हैया खेवडिया और जितेन्द्र चौधरी को कार्यसमिति में जगह मिली है।
रूड़की से अमन त्यागी, राजेश सैनी और तेज सिंह सैनी, पौड़ी से सम्पत सिंह रावत, मुकेश कोली, सुमन लता ध्यानी, मोहन काला, सुयस रावत और राजीव चौहान को शामिल किया गया है। कोटद्वार से मीरा रतूड़ी, विरेन्द्र सिंह रावत, सुमन कोटनाला और संजय गौड़ को जिम्मेदारी दी गई है।
पिथौरागढ़ से विरेन्द्र वल्दिया, लोकेश भड़, विरेन्द्र शाह, धन सिंह धामी, स्वामी विरेद्रानंद महाराज, मीना गंगोला, बसंत जोशी, जगत सिंह खाती और दीपक कार्की को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
बागेश्वर से पुष्कर सिंह काला, दीपा आर्या, बसंती देव, सुरेश कांडपाल और रणजीत दास को स्थान मिला है। रानीखेत से दीप भगत, अनिल शाही, लीला बिष्ट और गिरीश भगत तथा अल्मोड़ा से रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, विपिन चन्द्र पाठक, बिट्टू कर्नाटक और सिकन्दर पंवार को शामिल किया गया है।
चम्पावत से सतीश पाण्डे और मणिप्रभा तिवाड़ी को कार्यसमिति में जगह मिली है। वहीं नैनीताल संगठनात्मक जिले से राकेश नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, कमल नयन जोशी, बेला तोलिया, डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, मनोज पाठक, गोपाल रावत, खीमानंद शर्मा, दिनेश खुल्बे, शांति भट्ट, महेश शर्मा, प्रकाश गजरौला, मनीष अग्रवाल, जगमोहन बिष्ट और तरूण पंत को शामिल किया गया है।
काशीपुर से गिरीश तिवारी, राजेश कुमार, हरविन्दर सिंह विर्क, खड़क सिंह चौहान और कमल चौहान तथा ऊधमसिंह नगर से दान सिंह रावत, राजेश शुक्ला, विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, राकेश सिंह, हिमांशु बिष्ट, रणदीप पोखरिया, मीना शर्मा, विजय मण्डल और उमेश अग्रवाल को कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।
32 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल
नई कार्यसमिति में 32 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें उत्तरकाशी से केदार सिंह रावत, चमोली से सुरेन्द्र सिंह नेगी और आनंद सिंह रावत, रुद्रप्रयाग से शकुन्तला जगवाण और वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, टिहरी से विजय सिंह पंवार (गुड़्डू पंवार), मेहरबान सिंह रावत, लाखीराम जोशी और अतर सिंह तोमर शामिल हैं।
देहरादून ग्रामीण से नीरू देवी, देहरादून महानगर से ऋषिराज डबराल और डॉ. आदित्य कुमार, हरिद्वार से संजय सहगल तथा रूड़की से मयंक गुप्ता, राजपाल और मास्टर नागेन्द्र को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
पिथौरागढ़ से केदार जोशी और चंद्रा पंत, बागेश्वर से बलवंत सिंह भौर्याल, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान और सुभाष पाण्डे तथा नैनीताल से नवीन दुम्का, गोविन्द सिंह बिष्ट और बिन्देश गुप्ता को भी सूची में शामिल किया गया है।
काशीपुर से खिलेन्द्र चौधरी, राम महरोत्रा, आशीष गुप्ता, हरभजन सिंह चीमा और ऊषा चौधरी तथा ऊधमसिंह नगर से अनिल चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
25 स्थायी आमंत्रित सदस्य
प्रदेश कार्यसमिति में 25 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, नरेश बंसल, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, मनोहर कान्त ध्यानी, बिशन सिंह चुफाल, अजय भट्ट, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, माला राज्य लक्ष्मी शाह, डॉ. कल्पना सैनी, सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।
भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के लगभग सभी संगठनात्मक जिलों से पार्टी नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई सूची के बाद प्रदेश संगठन में आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।








