उत्तराखण्डकुमाऊं,
गढ़ भोज में छात्राओं ने सजाए पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल

लालकुआं न्यूज़- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में बुधवार को प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट के निर्देशन में गढ़ भोज का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मड़वे की रोटी, झुंगरे की खीर, रायता-आलू, भट्ट की चुड़कानी और झोली समेत विभिन्न स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए।
इस दौरान छात्राओं ने गढ़ भोज को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। कविता, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावक संघ अध्यक्ष, पत्रकार दिनेश पांडेय, मध्यान्ह भोजन प्रभारी जया आर्या, सहायिका कमला जोशी समेत अभिलाषा कीर्ति, देवश्री मनराल, नीता बिष्ट, ममता शर्मा, रीता लसपाल और हंसा पांडेय मौजूद रहीं।










