उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी- यहाँ बरसाती नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोरी की हुई मौत, प्राकृतिक स्त्रोत में पानी भरने गई थी किशोरी।

उत्तरकाशी न्यूज़- उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील क्षेत्र के खन्यासणी पुजेली गांव की 12 वर्षीय किशोरी 11 जुलाई की शाम को उफनती हुई बरसाती नदी में बह गई। जिससे किशोरी की मौत हो गई है। बुधवार की देर शाम को किशोरी का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बरसाती नदी के किनारे से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चेकिंग के दौरान 24 पेटी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, प्रयुक्त कार को भी किया सील

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम 4 बजे 12 वर्षीय साक्षी पुत्री सर्वण सिंह गांव के निकट ही प्राकृतिक जल स्रोत पर पानी भरने गई थी। रास्ते में एक बरसाती नदी भी पड़ती है, जिसे पार करके प्राकृतिक जल स्रोत तक पहुंचना होता है। वही जल स्रोत पर पानी भरने गई किशोरी बरसाती नदी के उफान की चपेट में आई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाई कोर्ट ने हल्द्वानी में मंगल पड़ाव से रोडवेज बस स्टेशन के बीच सड़क चौड़ीकरण के प्रशासनिक अभियान पर लगी रोक हटाई, अतिक्रमण हटाने को दिया 1 माह का समय

वही ग्रामीणों ने मंगलवार की रात और बुधवार दिन भर किशोरी की काफी खोजबीन की, पर का कोई पता नही चला। वही ग्रामीणों द्वारा इस कि सूचना बुधवार को तहसील प्रशासन मोरी को भी दी। वही बुधवार की शाम को ग्रामीणों ने खोजबीन करते हुए किशोरी का शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मुख्यमंत्री से पीएम मोदी ने फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- 'सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर'