उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

तत्काल प्रभाव से कई आईएएस और राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

देहरादून न्यूज– राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तालिका में उल्लिखित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार एवं विभाग से तत्काल प्रभाव से अवमुक्त करते हुए नए पदों पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत पांच जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

 

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को कॉलम-3 में अंकित उनकी वर्तमान तैनाती से मुक्त कर कॉलम-5 में उल्लिखित पदभार/विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला नदी में कूदे दो युवक, एक की मौत, दूसरे को पुलिस ने बचाया, पुलिस जांच में जुटी

 

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण से कार्य प्रणाली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लापता युवक का शव नदी किनारे मिला, जेब से सल्फास और ब्लेड बरामद, आत्महत्या की आशंका

सूत्रों के अनुसार, यह तबादले शासन स्तर पर व्यापक समीक्षा के बाद किए गए हैं। संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

बताया जा रहा है कि स्थानांतरण सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं, जिनकी नई जिम्मेदारियां प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही हैं।