उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं: विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लालकुआं न्यूज़- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान एवं लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आह्वान पर हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के नेतृत्व में हल्दूचौड़ नया बाजार से शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ प्रशासन के नेतृत्व में आधा दर्जन विभागों ने दुकानों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो।

 

 

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा में क्षेत्रीय जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के पीड़ितों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) उत्तराखंड का लाल देश की रक्षा के खातिर हुआ बलिदान, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

यात्रा शुरू होने से पूर्व शहीद स्मारक पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, राजकुमार फुलारा, मनोज सिंह रावत, चंद्रिका बिष्ट, ग्राम प्रधान मनीषा मनवाल, दया किशन दुम्का, बच्ची सिंह रावत, अशोक पढलानी, सरिता जड़ौत, मंडल मंत्री सुरेंद्र मलवाल, विनोद भट्ट, विमल काण्डपाल, रुक्मणी बचखेती, मेघा त्रिपाठी सहित कई भाजपा नेता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन