उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ शराब पीने के दौरान दो दोस्त में हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

  • टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव की घटना।
  • देहरादून से दोस्त के घर में आया था घायल युवक।

हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक को एसटीएच के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद — देखें जिलों की सूची

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए।

यह भी पढ़ें 👉  असम विमान हादसे में देहरादून का लाल बलिदान, सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह ने देश सेवा में दी सर्वोच्च आहुति

हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।