उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ व्हाट्सएप कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर युवक को किया ब्लैकमेल, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी क्षेत्र के गौलापार निवासी युवक की साइबर ठगों ने वीडियो कॉल कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर उससे 1.85 लाख रुपये वसूल लिए। अब पांच लाख रुपये की डिमांड और की जा रही है। वही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वही काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापार निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि उसके पास 26 जून को व्हाट्सअप पर किसी अज्ञात युवती की वीडियो कॉल आई। इसके बाद उसे दूसरे नंबर से फोन किया गया कि उसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और साथ ही उसे यूट्यूब कार्यालय का मोबाइल नंबर भी दिया गया। जब पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि वह 1.85 लाख की रकम ट्रांसफर करे। तब जाकर यू ट्यूब से उसका वीडियो हटा दिया जाएगा। इस पर पीड़ित ने रकम फोन करने वाले शख्स के नंबर पर भेज दी। इसके बाद उसे अब अलग-अलग नंबरों से फोन कर यह कहकर डराया जा रहा है कि जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है वह मर गई है व साथ ही वह पीड़ित के नाम का सुसाइड नोट छोड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (अच्छी खबर) समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सभी पेंशन योजनाओं के आवेदन होंगे ऑनलाइन, इस पोर्टल में करना होगा आवेदन

लिहाजा वह पांच लाख की रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दे। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ और वह पुलिस के पास पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - वन विभाग ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और वीआईपी गेट के 200 से अधिक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में चश्पा किया बेदखली का नोटिस, मचा हड़कंप