उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) आखिरकार प्रशासन और प्राधिकरण ने ध्वस्त किए दो बड़े अवैध निर्माण,

Haldwani news-  प्रशासन और प्राधिकरण ने बनभूलपुरा के उन दो बड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जहां से विरोध हुआ था। दरअसल हल्द्वानी शहर में अवैध अतिक्रमण पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत बेहद नाराज नजर आये थे, बीते दिनों पहले बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में मस्जिद के ठीक सामने हुए अवैध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान उनके द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किए जाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारी को दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर चयनित 70 से अधिक महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा रद्द, नहीं मिल सकता आरक्षण का लाभ

निर्माण तोड़े जाने के समय वहां मौजूद लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत अधीनस्थ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही सरकारी कार्यों में बाधा डाली उसके बाद पुलिस ने 200 अज्ञात और पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, ऐसे में आज नगर निगम, विकास प्राधिकरण की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। इस दौरान प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की निर्माण अवैध है जो कि नजूल भूमि पर बना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार समाचार, विभिन्न विभागों में आई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

जिसे कुमाऊं कमिश्नर द्वारा ध्वस्त किये जाने के निर्देश दिए गए थे, ऐसे में आज नगर निगम और प्राधिकरण की संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि 2 दिन का समय स्वयं निर्माण को तोड़ने के लिए दिया गया था। लेकिन उनकी धीमी चाल को देखते हुए प्रशासन ने स्वयं अवैध निर्माण ध्वस्त किया। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर जेसीबी गरजी, प्राधिकरण ने साफ तौर पर कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।