उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) सीएम धामी के निर्देश, सड़क चौड़ीकरण में इतने मीटर की व्यापारियों को दी जाए छूट

हल्द्वानी न्यूज़ – नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों और चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। व्यवसायी संगठनों और व्यापारियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावित मानकों में शिथिलता की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बादल फटने से मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा, दरारें भी पड़ीं


अतः व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सड़क चौड़ीकरण में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यथासंभव एक मीटर की छूट दिए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आंगनबाड़ी केंद्रों में 5115 महिलाओं को मिलेगा अब रोजगार, हो गए आदेश, पढ़े पूरी खबर