उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) डीएम ने तहसील रामनगर का किया निरीक्षण, सीएससी सेन्टर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीएससी प्रबंधक को विभिन्न सुविधाओ हेतु लिए जाने वाले चार्ज को फ्लैक्सी के माध्यम से प्रदर्शित करने के दिए निर्देश

रामनगर/हल्द्वानी – जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को तहसील कार्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। सीएससी (जन सुविधा केंद्र) सेन्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएससी प्रबंधक को विभिन्न सुविधाओ हेतु लिए जाने वाले चार्ज को फ्लैक्सी के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। आमजनता को सभी वस्तुस्थिती की जानकारी हो साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितनी धनराशि चार्ज की जा रही है। इसको फ्लैक्सी लगाकर प्रदर्शित की जाए। उन्होंने एसडीएम को समय-समय पर मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने रामनगर एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मची अफरा- तफरी

पूर्ति निरीक्षक पटल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड से अपात्र हो चुके परिवारों के नाम में संशोधन के दौरान उसी गांव के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी को मानिटरिंग करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) डीएम नैनीताल ने जिले में भारी बारिश को लेकर कल 12 अगस्त को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के दिए निर्देश।

विकास खण्ड रामनगर में वसूली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने वसूली की प्रतिशत में कमी पाये जाने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये। निर्वाचन कक्ष में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा आमजनता अपना नाम संशोधित मतदाता सूची में तहसील कार्यालय में आकर चैक कर सकती है इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी को सभी व्यवस्थायें आमजनमानस के लिए करने के निर्देश दिये। इस अवसर उपजिलाधिकारी राहुल साह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मसूरी पहुंचे मंत्री गणेश जोशी का मसूरी की जनता ने किया भव्य स्वागत, मंसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर मसूरी की जनता हुई गदगद।