उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ इन दो कालोनियों में मिली गड़बड़ी , सिटी मजिस्ट्रेट ने भू- स्वामी को दिया नोटिस।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के केसर कॉलोनी फेस 2 में चंदन भोजक एवं डेवलेपर प्रदीप कर्नाटक द्वारा कॉलोनी विकसित करते वक़्त पार्क के लिए स्थल आरक्षित किया गया था। उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है, इसके संबंध में कॉलोनी वासियों द्वारा जिलाधिकारी वंदना सिंह को शिकायती पत्र दिए जाने के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। डेवलपर एवं भूस्वामी को पार्क की भूमि विक्रय ना किए जाने के संबंध में भू स्वामी को निर्देशित करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नदी में नहाते वक्त डूबा महाराष्ट्र का श्रद्धालु, श्रद्धालु की तलाश में जलपुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाएं रेक्सयू अभियान ।

वही प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत देवला तल्ला मे चालान अंतर्गत कॉलोनी में बैंक लोन के लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मानचित्र स्वीकृति प्रदान किए जाने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने का मामला संज्ञान मे आने पर उक्त के संबंध में खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी से संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में सतर्कता जरूरी

वही प्राधिकरण क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार केवल प्राधिकरण को ही प्राप्त है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधान के माध्यम से नक्शे के संबंध मे कोई भी अभिलेख जारी किया जाना वैध नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ी, डरकर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई घटना