उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ जनरल स्टोर की आड़ में युवक बेच रहा था अवैध देशी व विदेशी शराब, आबकारी विभाग ने युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए बरेली रोड में स्थित टोयोटा शोरूम के पास पलडिया जनरल स्टोर में छापा मारा। जिसमें बड़ी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब मिली। छापेमारी में पता चला कि जनरल स्टोर की आड़ में पंकज पलडिया नाम का युवक देसी और विदेशी शराब बेच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) यहाँ एसएसपी नैनीताल ने इस दरोगा को किया सस्पेंड

जिसके पास से 202 क्वार्टर देसी विदेशी शराब पकड़ी गई हैं। आबकारी विभाग ने धारा 60 के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है और शराब भी जप्त कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- मुख्य सचिव को नैनीताल हाईकोर्ट का नोटिस, उपनलकर्मियों के नियमितीकरण से जुड़ा है मामला