उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही, व्यापारियों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़– शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की । फुटपाथ खेलने वाले और अपनी दुकान से बाहर अपने समाज को रखकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रशासन के स्थावर तोड़ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- धर्म की आड़ में ठगी नहीं चलेगी: नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन कालनेमि', 24 फर्जी बाबा चिन्हित, 9 के खिलाफ कार्यवाही

तिकोनिया चौराहे से लेकर बाजार में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को चेतावनी देने के साथ ही फुटपाथ को पूरी तरह खाली कराया और भविष्य में फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: किच्छा में STF ने 3.10 करोड़ की हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर दबोचा

वही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की की अपनी दुकान तक ही समान को सीमित रखें। दुकान से बाहर या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पुलिस विभाग में 2 पद खत्म कर 13 नए पद बढ़ाए गए, देखे आदेश