उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित 9 फरार दंगाईयो के पोस्टर

  • नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर

दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम—पारे में आएगी तेज गिरावट

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ केएमओयू की बस के स्टेयरिंग के क्राॅस में फंसा अजगर, यात्रियों के भय से छूटे पसीने, देखने वालों की लगी भीड़।

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश के चलते 4 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र में छुट्टी के आदेश जारी

जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने