उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कल होने वाले छात्र संघ चुनाव में छात्रों के हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स लगाई

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव की अराजकता को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्व में हुए हुड़दंग और अराजकता को देखते हुए पुलिस ने पहली बार छात्रसंघ चुनाव में रैपिड़ एक्शन फोर्स लगाई है। इसके अलावा पीएसी और आईआरबी के साथ ही भारी मात्रा में जिले की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC PCS 2024 Result- हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक, ITBP जवान की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर

वही एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा नैनीताल हाईवे में कॉलेज के पास तिकोनिया से ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा और छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के बाद किसी भी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 6 साल से कम उम्र के बच्चे को कक्षा 1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट

गौरतलब है कि कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में इस बार 8000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सूरज रमोला और निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। कल 7 नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद मतगणना होगी और देर रात तक नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पिछले 2 दशक से पहली बार घाटे से उबरा रोडवेज, 56 करोड़ का मुनाफा, सीएम बोले- गुड गवर्नेंस का उदाहरण