उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) जनपद में तहसीलदारों के तबादले, देखे आदेश

हल्द्वानी न्यूज़- जनपद नैनीताल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार तीन तहसीलदारों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित कर नवीन कार्यस्थल पर तैनाती प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर दोस्त के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

 

 

आदेश के अनुसार तहसीलदार श्रीमती मनीषा बिष्ट को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर धारी तहसील भेजा गया है। वहीं, श्री कुलदीप पाण्डे को लालकुआं से स्थानांतरित कर हल्द्वानी तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही श्रीमती पूजा शर्मा को धारी से हटाकर लालकुआं तहसील में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने एनएच में गड्ढे भरने के दिए निर्देश

 

 

इसके अलावा तहसील खनस्यू का अतिरिक्त प्रभार श्री कुलदीप पाण्डे को सौंपा गया है। वहीं, तहसील नैनीताल/रामगढ़ तथा विशेष भूमि अध्याप्ति, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार श्रीमती पूजा शर्मा को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पहाड़ जाने वाली गाड़ियों की हल्द्वानी में 'नो एंट्री', जानिए कब तक रहेगी पाबंदी

 

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सभी तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करना होगा। साथ ही अतिरिक्त प्रभार के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा।