उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) दो दिन से हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हड़ताल हुई खत्म

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में पिछले दो दिनों से हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की, जहां उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत और आरटीओ संदीप सैनी, एसडीएम परितोष वर्मा से अपनी समस्याओं को लेकर वार्ता की, इसके बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की कई मांगों पर सहमति बन गयी है। वही कुमाऊं कमिश्नर ने उनकी सभी मांगों पर चर्चा कर उसका समाधान निकलते हुए हड़ताल को खत्म कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जिलाधिकारी ने लिया बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया निलंबित

दरअसल ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल की वजह से कुमाऊं मंडल में खाद्यान्न और सब्जी संकट गहरा गया था। ट्रांसपोर्ट कारोबारी पुलिस पर उत्पीड़न किए जाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिसके बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पुलिस और आरटीओ के समक्ष वार्ता कराकर हड़ताल को खत्म करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में पड़े 1400 खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती विभाग ने करी पूरी तैयारी, पढ़ें पूरी खबर