उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ डंपर से टकराई बुलेट, हल्दूचौड़ निवासी 2 युवक गंभीर रूप से घायल, देवदूत बनकर पहुंची वनभूलपुरा पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

  • डंपर से टकराई बुलेट, 02 युवक गंभीर रूप से घायल, वनभूलपुरा पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल बचाई जान

हल्द्वानी न्यूज़– आज दिनांक 22.02.2025 को गोलापुल बायपास रोड के पास, आँवला गेट चौकी के समीप एक डंपर नंबर: UK004CA 7813 जो की गोला से आर बीएम लेकर आ रहा था, खराब होने के कारण हाइवे के बीचो-बीच खड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय छात्रा ईशानी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिला अंतरराष्ट्रीय 'नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड'

 

इस दौरान, पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (बुलेट) नंबर UK 06 BD 3719 में सवार 02 युवक, राजवर्धन एवं करण जोशी उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़ डंपर से टकरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ स्कूल वैन से उतर रही पांच साल की बच्ची को कार ने रौंदा, हुई मौत, ऐसे हुआ हादसा

 

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान को खतरा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पीसी 2 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (दुखद) यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

 

वही मौके पर समस्त पुलिस बल मौजूद है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।