उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को अपरान्ह 01:30 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 12.09.2024 एवं 13.09.2024 को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी के पंचक्की चौराहे गोली कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

 

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जिस विभाग में 30 साल तक नौकरी की और अब रिटायर्ड होकर उस विभाग की सरकारी योजनाएं अपनी बेटी के शादी कार्ड में छपवा दी, कार्ड हुआ वायरल

 

 

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UPI Payment पर बड़ा अपडेट! ₹2,000 से ज्यादा के लेनदेन पर ग्राहक नहीं देंगे MDR, सरकार ने दूर किया भ्रम

 

 

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।