उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कुचला, हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ डिलीवरी करके घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं बाइक में बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सतर्क रहेंगे तो सेफ रहेंगे- फोन पर आए शादी का कार्ड तो हो जाएं सावधान, क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर शक्तिफार्म सितारगंज निवासी उदय उम्र 20 वर्ष दुकानों में डिलीवरी का काम करता था। शनिवार दोपहर वह दुकानों में डिलीवरी देने के बाद अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान हराई खत्ता के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह ट्रक के नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – वर्ष 2024 में प्रदेश में सार्वजनिक सरकारी अवकाश घोषित, देखे लिस्ट

स्थानीयों ने उसे एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उदय की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मारा छापा, अधिकारियों में मचा हड़कंप।