उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर (समूह ‘ग’) के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

 

आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी और उपश्रेणी के प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर एलबीएस पीजी कॉलेज हल्दूचौड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

 

दो चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया

स्केलर पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की अर्हकारी शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। आयोग ने इसकी संभावित तिथि 26 और 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ होगा कम, बोले शिक्षा मंत्री- नए सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

 

 

दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों के लिए वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय ऑफलाइन लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की तिथि आयोग की ओर से बाद में घोषित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली आगामी सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

 

डाक से नहीं भेजे जाएंगे प्रवेश पत्र

आयोग के अनुसार भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: जंगल में बकरियां चरा रहे ग्रामीण पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

 

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा: 26 और 27 अक्टूबर 2026 (संभावित)
  • कुल पद: 200 स्केलर पद
  • लिखित परीक्षा: तिथि बाद में घोषित होगी