उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

हल्द्वानी न्यूज़– बेल बाबा पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार बनभूलपुरा, लाइन न. 18 निवासी घायल दंपति में से महिला काशिफा की मौत, घर में कोहराम।

 

हल्द्वानी में आज का दिन काशिफा के लिए काल बन कर आया, युसूफ और काशिफा (24) की शादी 4 नवंबर 2024 को हुई थी लेकिन शादी के मात्र साढ़े 4 महीने बाद ही यह साथ छूट जाएगा कोई नहीं जानता था। आज सुबह दंपति रोज़े के लिए सेहरी कर बाइक से बिलासपुर रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। हल्द्वानी रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने तेज़ गति में जोरदार टक्कर मारी, स्विफ्ट कार की रफ्तार इतनी तेज थी की बाइक सवार दंपति सड़क पर ही घिसटते हुए पेड़ से जा टकराए, स्विफ्ट कार में भी चालक ब्रह्मदेव और दंपति संजय बोरा और उसकी पत्नी ज्योति बोरा भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में युवती से छेड़छाड़ के आरोप पर बवाल: महिलाओं ने दो युवकों को पकड़कर पीटा, मुंह काला कर कंडाली से भी मारा; VIDEO वायरल

 

 

कुछ राहगीरों ने अपनी कारों में बैठा कर सुशीला तिवारी अस्पताल तक घायलों को पहुंचाया, कार सवार ज्योति बोरा के भी कंधे और पैर में फैक्चर बताया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल मंत्री की कार गिरी खाई में, हुई दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

लेकिन इधर काशिफा की मौत से पूरा घर सदमे में है। रमजान के पाक महीने के चलते काशिफा और यूसुफ रोज़े से थे और काशिफा गर्भवती भी थी। फिलहाल काशिफा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी मोर्चरी ले जाया गया है और आज हल्द्वानी के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सांविधानिक संकट, पंचायती राज एक्ट में संशोधन के अध्यादेश को नहीं मिली मंजूरी, राजभवन ने लौटाया