उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ गौला पुल से युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़- काठगोदाम थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां रविवार को गौला पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी।

 

युवक की पुल से छलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल को ले गई। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।बताया जा रहा हे की मृतक युवक स्कूटी से गौला पुल पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! उत्तराखंड में अगले पांच दिन झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

 

पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ छलांग लगा दी। युवक को नीचे कूदता देख लोगों में हड़कंप मच गया। नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा। जिसे वह लहूलुहान हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, दोनों तरफ हाईवे में लगा जाम।

 

वही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष है, जो बनभूलपुरा का रहने वाला था। वहीँ गुफरान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की नंदा सुनंदा योजना से मुफ्त में संवरेगा भविष्य, निर्धन-असहाय और अनाथ बेटियों के सपने भरेंगे उड़ान

 

वही काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।