उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां सरेराह महिला का हाथ पकड़कर युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

  • स्कूटी सवाने पति की तलाश में आई महिला का पकड़ा हाथ
  • महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया युवक

हल्द्वानी न्यूज़- अराजक तत्थों की छेड़खानी को बर्दाश्त करने वाली महिलाओं को हल्द्वानी निवासी महिला ने आइना दिखाया है। पति की तलाश में निकली इस महिला को एक स्कूटी सवार शोहदे ने रोका और हाथ पकड़ने के बाद छेड़खानी करने लगा। लेकिन महिला डरी नहीं बल्कि शोहदे को सबक सिखाया। महिला ने आरोपी को पत्थर लेकर दौड़ाया। महिला यहीं नहीं रुकी, उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। अब पुलिस ने शोहदे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, बच्चे की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।

 

हल्द्वानी के धानमिल क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देर शाम तक जब उसके पति काम से घर नहीं लौटे तो वह पति की तलाश में निकल पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से चार नए रूट पर शुरू हो गईं हेली सेवाएं, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, देखे किराये से लेकर शेड्यूल तक की डिटेल

 

रात करीब 8 बजे महिला टीपीनगर चौकी के बगल में स्थित पालम सिटी – पहुंची तो एक स्कूटी सवार शोहदे ने उसका रास्ता रोक लिया। इतना ही नहीं महिला का इस स्कूटी सवार ने हाथ पकड़ा और छेड़खानी की हदें पार कर दीं। महिला ने मदद के लिए ‌शोर मचाया, लेकिन जब कोई मदद को आगे नहीं आया तो महिला ने पत्थर लेकर शोहदे को दौड़ा दिया और उसे उल्टे पांव भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी, 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

 

वही कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी हल्द्वानी निवासी युवक हरीश पलड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति देर रात वापिस घर पहुंच गया।