उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्‍तराखंड पंचायत चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी, अब इस तारीख को होगा मतदान

उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डूंगरपुर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई

 

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी, जमरानी बांध का करेंगे निरीक्षण, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा