उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ परिवार सहित धरने पर बैठे खनन कारोबारी, पुलिस से भी हुई नोकझोंक, कांग्रेस विधायक भी आये समर्थन में

हल्द्वानी न्यूज– हल्द्वानी में खनन कारोबारियों का लगातार जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है। खनन कारोबारी खनन रॉयल्टी और फिटनेस सेंटर को निजी हाथों में देने का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर खनन कारोबारी पिछले कई महिनों से अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहें है और सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने का भी काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगलों की आग ने विकराल रूप किया धारण, आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलसी, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

लेकिन सरकार की ओर से खनन कारोबारियों की मांगे नहीं माने जाने पर खनन कारोबारी आज अपने परिवार सहित धरने पर बैठ गए हैं। जबकि कुछ खनन कारोबारियों ने जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और खनन कारोबारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

सोमवार को सैकड़ों खनन कारोबारी अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ खनन कारोबारियों ने सड़क पर जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर खनन कारोबारी और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी मंत्रिमंडल में कौन होंगे नए चेहरे? चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं सीएम धामी, इस दिन कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं

वहीं धरने में बैठ खनन कारोबारी और उनके परिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान खनन कारोबारियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से खनन कारोबार ठप है। खनन कारोबारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन खनन चालू करने के लिए उन पर दबाव बना रही है और उन्हें उत्पीड़न कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, सवारियों से भरा वाहन ट्रक में जा घुसा, बालक समेत दो की मौत, 14 यात्री चोटिल।

वहीं, कुछ खनन कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया हैं। लेकिन खनन कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेंगा।