उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश का कहर: देवखड़ी नाले में बही बाइक, वीडियो वायरल

हल्द्वानी न्यूज़- आज हल्द्वानी शहर में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, वहीं काठगोदाम के ऊपर के क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर आ गया।

 

 

बारिश के बीच एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया जब एक बाइक सवार व्यक्ति देवखड़ी नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के कारण वह बीच में ही फंस गया। बाइक सवार ने किसी तरह खुद को बचाया और किनारे पहुंचा, लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में बह गई। बाइक पानी में ताश के पत्तों की तरह बहती नजर आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के होटल में मिली 58 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत, पुलिस ने कमरे को सील कर शुरू की जांच

 

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाले में कितना तेज बहाव था और बाइक किस तरह बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड DGP की दो टूक, कहा- 'अपराधी उत्तराखंड को ना समझे सॉफ्ट टारगेट, जरुरत पड़ी तो होगा एनकाउंटर'

 

 

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नालों और नदी-नालों के पास जाने से बचें। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गिरे करंट वाले तार की चपेट में आई मां-बेटी, दोनों की मौत