उत्तराखण्डकुमाऊं,

नरेश चन्द्रा बने सेंचुरी मिल के वाइस प्रेसिडेंट

लालकुआं न्यूज़– सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, लालकुआं में लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ अधिकारी नरेश चन्द्रा को वाइस प्रेसिडेंट पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयों की बौछार की है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद हादसा: अल्मोड़ा की कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में गई दोनों की जान

 

 

करीब 32 वर्षों की सेवा अवधि में नरेश चन्द्रा ने ईमानदारी, अनुशासन और उच्च प्रबंधन क्षमता का परिचय देते हुए अनेक सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और देवगुरु बृहस्पति के आशीर्वाद को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में थर्माकोल के एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटो मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, देखे वीडियो

 

 

नरेश चन्द्रा सामाजिक वानिकी, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व जैसे अहम विभागों का संचालन कर चुके हैं। उनकी विनम्रता, मधुर व्यवहार और जनकल्याण के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र का लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में जेसीबी मशीनों से किए गए अवैध खनन के बाद वन विभाग ने 2 वन कर्मियों का किया स्थानांतरण, खेत स्वामियों के खिलाफ भी की गई कार्यवाही फरार दूसरी जेसीबी की तलाश जारी

 

 

सेंचुरी मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह पदोन्नति संस्थान के लिए गर्व की बात है और युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक भी।