उत्तराखण्डकुमाऊं,

समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ जयचन्द्र कुमार गौतम ने जानकारी दी कि उत्तराखंड शासन द्वारा संचालित समर्थ पोर्टल (ukadmission.samarth.ac.in) के माध्यम से कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी राज्य बैंक का बकाया वापस ना देने पर इस चर्चित ठेकेदार की बड़ी प्रॉपर्टी बैंक ने करी अपने अधीन

 

 

उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ0 बिपिन चन्द्र जोशी एवं प्रवेश सह-संयोजक डॉ गीता तिवारी पाण्डे ने संयुक्त रूप से दी।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ में इस तरह ले सकेंगे प्रवेश, पढ़े पूरी खबर।

 

 

प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(जॉब अलर्ट) यहाँ विभिन्न विभागों व संस्थानों में आई भर्ती, पढ़े पूरी खबर