उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़– कमलुआगांजा क्षेत्र से पिछले दिनों लापता हुए युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह जंगल में एक शव लटके होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, चार घंटे तक अटकी रही जान, वीडियो

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त कमलुआगांजा निवासी 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई है। दीपक बीते कुछ दिनों से लापता चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज कराई गई थी।

 

शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अपने बेटे का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: यहां अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में लिप्त वाहन को किया सीज, आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में फ्यूल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।